फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ध्यान दें, आज और कल बंद रहेगा एयरपोर्ट

Fri, 22 Nov 2013 11:30 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट दो दिन तक बंद रहेगा। दो दिन तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रनवे का मेंटीनेंस कार्य होगा।
विज्ञापन


इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर न कोई फ्लाइट आएगी न ही यहां से कोई फ्लाइट जाएगी। एयरपोर्ट शनिवार 23 नवंबर की सुबह दस बजे से बंद रहेगा।

इसके बाद यह 25 नवंबर को सुबह दस बजे से खुलेगा। इसके चलते विमानन कंपनियां चंडीगढ़ से दो दिन बाद की बुकिंग ले रही हैं।

वहीं, डायरेक्टर एयरपोर्ट कैप्टन एचएस तूर ने बताया रनवे का मेंटीनेंस कार्य हो रहा है। इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी थी।

चंडीगढ़ से हैं 18 फ्लाइट
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल 18 फ्लाइट्स का आना जाना है। यह फ्लाइट्स सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाती हैं। यह फ्लाइट 8.10 बजे यहां से रवाना होती है।

पहली फ्लाइट जेट कनेक्ट की है, जबकि दूसरी फ्लाइट स्पाइस जेट की है। यह दोनों ही फ्लाइट सुबह दस बजे के पहले की हैं, जबकि अन्य सभी फ्लाइट्स दोपहर और शाम की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें