हरियाणा के सात जिलों में अब भी हवा खराब
चंडीगढ़ : हरियाणा के सात जिलों में हवा अब भी खराब है। आसमान में स्मॉग छाया हुआ है। सुबह और शाम को स्मॉग घना होता जाता है। हालांकि, प्रदेश में अब पराली जलाने के मामले भी काफी संख्या में कम हो गए हैं। औसतन दस स्थानों पर ही पराली जलाने के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, बावजूद इसके वायु गुणवत्ता सूचकांक में कम सुधार हो रहा है।
जिलों का एक्यूआई
फरीदाबाद 416
भिवानी 338
गुरुग्राम 335
फतेहाबाद 304
हिसार 313
नारनौल 314
रोहतक 352