फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ टूरिज्म एप से डाउनलोड होगी एयर शो की टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर छह व आठ अक्तूबर को होने वाले एयर शो की तैयारियों को लेकर यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने समीक्षा बैठक की। इसमें यूटी प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि सुखना लेक पर एयर शो देखने के लिए लोगों को चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के मोबाइल एप चंडीगढ़ टूरिज्म को डाउनलोड करना होगा। वहां से उन्हें मुफ्त में टिकट डाउनलोड करना होगा। उसके आधार पर ही लोगों को सुखना लेक पर शो को देखने की एंट्री दी जाएगी। हालांकि टिकट मुफ्त होगा। लोगों को अपनी गाड़ियों को सुखना लेक से दूर पार्क करना होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से कहा गया कि जल्द ही वह सूची जारी करेंगे, जहां पर लोग गाड़ियां खड़ी कर सकते हैं। इसके बाद वहां से सीटीयू की बसों में उन्हें सुखना लेक तक ले जाया जाएगा। इसके लिए लोगों को 20 रुपये चुकाने होंगे। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे एयर शो के दिन अपने साथ खाने का कोई सामान न लेकर पहुंचें, क्योंकि खाने का सामान पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है, जिससे एयर शो में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
फर्जी वेबसाइट बेच रही थी एयरशो की टिकट, कार्रवाई करेगी पुलिस
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से बताया गया कि एक वेबसाइट की तरफ से शो में शामिल होने के लिए टिकटों को लेकर गलत जानकारी दी जा रही थी और वह टिकट भी अवैध रूप से बेचे जा रहे थे जबकि टिकट को सिर्फ पर्यटन विभाग के मोबाइल एप चंडीगढ़ टूरिज्म से ही डाउनलोड किया जा सकता है। वह भी मुफ्त में। वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दी गई है और साइबर पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है। गलत जानकारियों को वेबसाइट से हटाया जा रहा है और वेबसाइट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें