एयर इंडिया की यूक्रेन से आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। यह उड़ान नई दिल्ली से होते हुए यहां आएगी। मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में आने वाले भारतीयों के लिए यहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के अनुसार सभी को एयरपोर्ट से बाहर आने दिया जाएगा। यह उड़ान यहां दोपहर डेढ़ बजे लैंड करेगी और नई दिल्ली के लिए वापस ढाई बजे चली जाएगी।