इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर फ्लाइट का इंतजार करते लोग
एक नहीं दो नहीं, बल्कि दस फ्लाइट्स दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंची। यात्री परेशान होते रहे, वजह पता चली तो सब हैरान। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे में टेक्निकल खराबी आ गई थी, जिसके कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को दस फ्लाइट दो घंटे देरी से आई। दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर और बंगलुरू की फ्लाइट्स लेट हुईं।
इसी कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से रवाना हुई। सुबह 11.25 बजे गो एयर की मुंबई से आने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 12.10 बजे इंडिगो की मुंबई की फ्लाइट, दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई से आने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई आने वाली फ्लाइट, शाम को 4.15 बजे इंडिगो की दुबई से आने वाली फ्लाइट लेट रही।
वहीं दोपहर 12.35 बजे स्पाइस जेट की श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट, शाम को 4.35 बजे बंगलुरू से आने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से आई। सुबह 11 बजे दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 12.40 बजे एयर इंडिया की नई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट देरी से आई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट के रनवे में टेकिभनकल खराबी के कारण फ्लाइट देरी से आई। इसी कारण यहां से देरी से रवाना हुई है।