अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें चंडीगढ़ के पांच होनहार शामिल हैं। गुजरात के सूरत की रहने वाली निशिता पुरोहित ने टॉप किया है।
एम्स की ओर से टॉपर की कोई सूची जारी नहीं की गई है। एम्स में 700 सीटों पर दाखिले के लिए 4905 विद्यार्थी पास घोषित किए गए हैं। निशिता के बारे में राजस्थान के कोटा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान की ओर से जानकारी दी गई है।
टॉप 100 में जगह बनाने वालों में चंडीगढ़ के पांच स्टूडेंट्स शामिल हैं। इनमें सेक्टर-36 निवासी नवतेज मांगट 40वीं, मोहाली के अंकुश जिंदल 65वीं, चंडीगढ़ में पढ़ी शाहाबाद की महक सिंघल को 14 वीं, इश्मीत कौर की 41 वीं और आरुषि जैन को 78 वीं रैंक मिली है। दिल्ली एम्स की ओर से दिल्ली सहित ऋषिकेश, पटना, भोपाल, रायपुर, जोधपुर और भुवनेश्वर एम्स में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए 28 मई को परीक्षा आयोजित की गई थी। एम्स-प्रशासन की ओर से वीरवार को घोषित परीक्षा परिणाम में 4905 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। पहले दौर की काउंसलिंग में प्रति सीट चार विद्यार्थियों को बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सीट खाली रहने के बाद प्रतीक्षा सूची वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
हर एम्स मेें 100 सीट
Chandigarh AIIMS Topper
पास विद्यार्थियों में 1828 छात्राएं और 2077 छात्र हैं।
एम्स के सब डीन (परीक्षा) डॉ. अशोक कुमार जरयाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। एम्स की ओर से टॉप 100 की सूची बनाई गई है, लेकिन टॉपर की सूची एम्स की नीतियों के अनुसार जारी नहीं की गई है।
हर एम्स मेें 100 सीट
सभी एम्स में एमबीबीएस की 100-100 सीटें हैं। पहली बार दिल्ली एम्स में भी 100 प्रतियोगियों को दाखिला मिलेगा। इससे पहले दिल्ली एम्स में एमबीबीएस कोर्स में 70 सीटें थीं। 700 सीटों पर दाखिले के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 167 शहरों में 537 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 3,64,242 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 2,84,737 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इमें 1,50,793 छात्राएं, 1,33,933 छात्र और 11 ट्रांस जेंडर थे।