फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनः पंजाब में किसानों ने बढ़ाया 'रेल रोको आंदोलन', बोले- बातचीत के बुलाया तो जाएंगे

Mon, 05 Oct 2020 03:58 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान पुतला फूंकते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने एलान किया कि अब उनका धरना 8 अक्तूबर तक जारी रहेगा। अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के पास ट्रैक पर धरने पर बैठे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सैकड़ों सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का पुतला फूंककर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पंजाब में किसानों के 31 संगठन साझे तौर पर रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंपों व टोल प्लाजा पर भी धरना दिया जा रहा है। मोहन भागवत का पुतला फूंकने के सवाल पर पंधेर ने कहा कि आरएसएस मोदी सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहा है। आरएसएस प्रमुख को मोदी सरकार पर दबाव डालना चाहिए कि इस कानून को वापस लिया जाए।

शनिवार को राष्ट्रपति व पंजाब के गवर्नर के पुतले इसलिए फूंके गए कि इनकी जिम्मेदारी संविधान की रक्षा करना है। दोनों अपनी ड्यूटी को संवैधानिक ढंग से निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता बातचीत का न्योता दे रहे हैं, उनका केंद्र सरकार से कोई नाता नहीं है। ये नेता किसानों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को अगर किसानों की चिंता है तो वह मोदी को कानून रद्द करने के लिए कहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें