फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंटक चंडीगढ़ ने सीटीयू का निजीकरण रोकने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित जाट भवन में इंटक चंडीगढ़ की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीटीयू वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में इंटक अध्यक्ष नसीब जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि सीटीयू विभाग का निजीकरण लगातार किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कच्चे कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा, समान काम के बावजूद समान वेतन नहीं मिल रहा और नए बस बेड़े को शामिल नहीं किया जा रहा, जिससे कर्मचारियों और यात्रियों दोनों को परेशानी हो रही है। उन्होंने संगठन में नए सदस्यों का स्वागत किया और भरोसा जताया कि अब सभी मिलकर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर कर्मजीत वालिया, निर्मल सिंह, प्रधान ओमप्रकाश, रविश कुमार, दिनेश कुमार, सरदार हाकम सिंह, नायब सिंह, अतर सिंह, बलराज सिंह, अशोक कुमार, नवीन कुमार, हरभजन सिंह और यार्ड मास्टर अमरदीप सिंह ने भी संबोधन किया। अंत में पैनल प्रधान जोगिंदर सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


अगला चुनाव इंटक के बैनर तले
सीटीयू वर्कर्स यूनियन के प्रधान धर्मेंद्र सिंह राही और जोगिंदर सिंह ने कहा कि विभाग के निजीकरण और कर्मचारियों की अनदेखी को देखते हुए अब समय आ गया है कि सभी साथी एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। उन्होंने घोषणा की कि अगला चुनाव इंटक के बैनर तले लड़ा जाएगा, जिसे इंटक अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने मंजूरी भी दी। इस अवसर पर इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह ढींडसा, देवेंद्र प्रधान और प्रवक्ता साहिल दुबे ने नए सदस्यों का स्वागत किया और भरोसा जताया कि संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें