फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर उठा SYL का मुद्दा, 23 को बने टकराव के आसार

Thu, 16 Feb 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एसवाईएल के मुद्दे पर एक बार फिर से माहौल गर्माने के आसार बन गए हैं। हरियाणा की नेशनल लोक दल ने हरियाणा के लोगों को आह्वान किया है कि 23 फरवरी को पटियाला के गांव कपूरी में एसवाईएल नहर को खोदें।
विज्ञापन


वहीं इस फैसले के विरोध में आल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने वीरवार को पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में बैठक करके एलान किया कि फेडरेशन की ओर से 23 फरवरी को पंजाब के लोगों के साथ मिलकर देवीगढ़ से कपूरी तक जागरूकता मार्च निकालेंगे और एसवाईएल की खुदाई के काम को बंद कराएंगे।

फेडरेशन के प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि नेशनल लोक दल का पहले प्रोग्राम हरियाणा के गांव इस्माइलपुर में एसवाईएल नहर खोदने का था। अब जानकारी मिली है कि वह 23 फरवरी को पटियाला के गांव कपूरी में नहर को खोदने का काम करेंगे। इसे सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब के पानी की रक्षा के लिए फेडरेशन ने फैसला लिया है कि 23 फरवरी को कपूरी में एसवाईएल नहर की खुदाई का काम नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही जागरूकता मार्च निकाल कर लोगों को इस मुद्दे पर सचेत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'नहीं खोदने दी जाएगी एसवाईएल'

SYL मुद्दे पर पंजाब में माहौल गर्माने के आसार
करनैल सिंह ने कहा कि नेशनल लोक दल के फैसले पर प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह की चुप्पी से साफ होता है कि ये नेता केवल सियासी लाभ के लिए चुनाव के मद्देनजर इस मुद्दे पर जान की कुर्बानी देने के बयान दे रहे थे।

वैसे उन्हें एसवाईएल नहर के मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को नेशनल लोक दल पार्टी और फेडरेशन का कपूरी में टकराव न हो, इसके लिए प्रशासन व पुलिस महकमे को शंभू बार्डर सील कर देना चाहिए। साथ ही कपूरी के सभी एंट्री प्वाइंट भी सील होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया, तो टकराव होने की स्थिति में प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें