फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के विरोध के बाद शराब का ठेका बंद

Thu, 29 May 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-40 सी के बूथों में खुले शराब के ठेके को मार्केट की महिला दुकानदारों ने वीरवार को जबरदस्त विरोध किया। उन्होंने शाम को कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वे सेक्टर-39 पुलिस थाने में पहुंची और शिकायत दी। इस पर एसएचओ गुरमुख सिंह ने मौके पर पहुंचे और ठेके को बंद करवा दिया।

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रजनी तलवार ने कहा कि यहां मार्केट में ज्यादातर दुकानें महिलाओं की ही हैं।

यदि यहां शराब का ठेका खुल गया तो पूरी मार्केट का माहौल बिगड़ जाएगा। यहां शराबियों का जमावड़ा लगने लगेगा। ऐसे माहौल में महिलाओं का काम करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें