फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो दिन हुई बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज और कल बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में दो दिन हुई बारिश के बाद रविवार को उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश का यलो अलर्ट होने से उम्मीद थी कि एक बार फिर से मौसम सुहाना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। अगले पांच में चार दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। एक जून से अब तक इस मौसम में 616.1 मिमी बारिश हुई है। आने वाले पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में 2.8 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें