चंडीगढ़। टमाटर के बाद अब अदरक की कीमतों में भी उछाल आ गया है। एक हफ्ते में अदरक का भाव 80 से 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ी आलू भी 35 से पांच रुपये महंगा होकर 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
आढ़तियों का कहना है कि बरसात में सब्जियों के दाम अमूमन बढ़ जाते हैं। जुलाई के बाद ही दामों में कुछ राहत मिलेगी। बता दें कि लॉकडाउन के बाद सब्जियों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। टमाटर के बाद अदरक और आलू की बढ़ी कीमतों ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। मार्केट कमेटी के सचिव जरनैल सिंह मावी ने कहा कि बरसात में सब्जियां ज्यादा खराब होती हैं। इससे हर साल रेट बढ़ जाते हैं। जुलाई के बाद ही सब्जियों के रेट कम होने के आसार हैं।