फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़ने लगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिन की राहत के बाद शहर में एक बार फिर गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप रही, लेकिन पिछले दिनों में हुई बारिश की वजह से शुक्रवार को तापमान कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और अप्रैल माह के आखिर तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। बारिश का सिलसिला थमने के बाद शुक्रवार को ही लोगों ने हल्की गर्मी महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो दो डिग्री कम। रहा मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में बीच बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अप्रैल महीने के आखिर तक शहर का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। अब शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें