फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद टैगोर थिएटर में कल होगा नाटक का मंचन, 60 दर्शकों को मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन के बाद शहर के रंगमंच कलाकार फिर से दर्शकों को मानवीय अहसासों की लाइव अनुभूति करवाने की तैयारियों में जुट गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सेक्टर- 18 स्थित टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में 8 दिसंबर को नाटक ‘हय बदन’ का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन शाम 6 बजे चंडीगढ़ आर्ट थिएटर के कलाकारों की ओर किया जाएगा। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए 60 दर्शकों को ही अनुमति मिली है।
विज्ञापन

इस नाटक में दर्शक प्यार, समर्पण और धोखा जैसे मानवीय अहसासों से रूबरू होंगे। इसे नाटककार गिरीश कर्नाड ने लिखा है। प्रस्तुति के लिए इसे डायरेक्टर रंजीत रॉय की ओर से निर्देशित किया गया है। डायरेक्टर रंजीत रॉय ने बताया कि रंगमंच कलाकार अब दोबारा दर्शकों से लाइव रूबरू होने के लिए काफी उत्साहित हैं। लंबे अरसे से कलाकार घरों में बैठकर रिहर्सल और रिसर्च ही करने में लगे थे। नाटक प्रस्तुति के लिए कलाकार चंडीगढ़ आर्ट थिएटर के दफ्तर में रोजाना रिहर्सल करने में लगे हैं। दो घंटे के नाटक में कलाकार हरजोत, नीलम, सिद्धांत और वंश दर्शकों से नाटकीय अहसासों के माध्यम से रूबरू होंगे।
सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनना जरूरी
टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में 120 दर्शकों के बैठने की सुविधा है। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सिर्फ 60 दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी। दर्शकों को इस दौरान मास्क पहनना जरूरी है। नाटक मुफ्त में दिखाया जाएगा, लेकिन दर्शकों को सीट कन्फर्म करने के लिए चंडीगढ़ आर्ट थिएटर के सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश डालना होगा। इसके बाद आयोजक उनकी सीट के लिए उन्हें जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें