फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल के बाद सामने आया 'आप' नेता के स्टिंग का ऑडियो

Fri, 02 Sep 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरदीप किंगरा ने सार्वजनिक किया आप नेता का स्टिंग ऑडियो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर डॉ. धरमवीर गांधी का सियासी फ्रंट ज्वाइन करने वाले हरदीप किंगरा ने आप के दिल्ली के नेताओं पर पैसे लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने संगठन विस्तार प्रभारी दुर्गेश पाठक के एक करीबी नेता के स्टिंग का ऑडियो जारी किया है। यहां प्रेस क्लब में वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान किंगरा ने कहा कि यह स्टिंग लुधियाना केसेक्टर कॉर्डिनेटर अमरीक त्रिखा का है, जो दुर्गेश के बहुत करीबी हैं।

यह स्टिंग परमजीत ढिल्लों ने किया था। ढिल्लों का एक फोन बाहर ही रखवा लिया गया था, पर वह दूसरा फोन किसी तरह अंदर ले जाने में कामयाब हो गए।

'पांच लाख संजय सिंह ले गए'

Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
चार मिनट के ऑडियो में त्रिखा, ढिल्लों से कह रहे हैं कि दुर्गेश के साथ एक मीटिंग के लिए उन्हें हर महीने पांच लाख रुपये देने होंगे। बदले में उन्हें दुर्गेश के साथ चलने का मौका मिलेगा।

इससे पार्टी में उनका कद बड़ा होगा। जितने और लोग ला सकते हो, ले आओ। किंगरा ने कहा कि कुल ढाई घंटे की रिकार्डिंग है, जो उन्हें दस दिन पहले मिली है। बाद में वह और खुलासे भी करेंगे।

किंगरा ने बताया कि वह फाइनेंस कमेटी के कॉर्डिनेटर थे। सारी कमेटी ने माघी मेले के लिए 23 लाख रुपये इकट्ठे किए। एक सदस्य सुरिंदर सिंह अरोड़ा ने छह लाख जमा किए। वहीं उन्होंने एक लाख जमा कराए और कहा कि पांच लाख संजय सिंह ले गए।
विज्ञापन

चुनाव के वक्त IDBI में 27 बैंक खाते खुले

kejriwal
उन्होंने यह बात संजय, दुर्गेश, भगवंत मान की मौजूदगी में कही थी। किंगरा ने कहा कि हिम्मत शेरगिल कह रहे हैं कि पार्टी के 13 बैंक अकाउंट है, जो गलत है। लोकसभा चुनाव के समय आईडीबीआई में 27 खाते खुले थे।

एक पंजाब इकाई और 13-13 कैंडिडेट व जोनल इंचार्जों के। उनकी साइनिंग अथॉरिटी दिल्ली से तय होती थी। अब उनमें से सिर्फ बठिंडा, फिरोजपुर, संगरूर व लुधियाना के अकाउंट चल रहे हैं, इन जगहों पर इंचार्ज दुर्गेश के करीबी हैं।

किंगरा ने कहा कि लोस चुनाव में झंडे, डंडे समेत सारी प्रचार सामग्री दिल्ली से आई, उसमें भी घपला हुआ। पार्टी ने फंड जुटाने को 13 जोन में एक-एक लंच-डिनर रखे, जिनमें डेढ़ करोड़ रुपये जमा हुए। इनमें से 16 लाख की थैली तरनतारन में आशुतोष को भेंट की गई।

उसकी तसवीर भी किंगरा ने दिखाई। किंगरा ने कहा कि संजय सिंह के हिमाचल भवन के 55 हजार के बिल उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से दिए। जब भी पैसे देने की बात आती थी शेरगिल टॉयलेट चले जाते थे। किंगरा ने मांग की कि लोकसभा चुनाव और 2015 केबाद आप को मिले फंड की जांच की जाए। साथ ही दिल्ली से आए नेताओं की प्रॉपर्टी की भी जांच की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें