चंडीगढ़। सेक्टर-38 के रानी लक्ष्मी बाई भवन में शनिवार को शाम ए बहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कई लोगों ने फिल्मी गीत पेश किए। इस दौरान गीतों पर नृत्य भी पेश किए गए। सुप्रीम सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीएन शर्मा ने आए सभी लोगों का स्वागत किया। तरसेम ने पहला गीत ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर पेश कर तालियां बटोरीं। अवतार ने राही मनवा दुख की चिंता क्यों सताती है पेश किया। जेके बेदी ने शाम से आंख में नमी सी है, रिक्की सलारिया ने हाल क्या है दिलों का पेश किया। मधोक ने चांद आहेें भरेगा पेश किया। सोमेश गुप्ता ने किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार गीत पेश किया। कक्कड़ ने इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो पेश किया। इस मौके पर कंचन और उनकी टीम ने नृत्य किया। इस मौके पर गिद्दा बोलियां और नृत्य भी पेश किए गए।