फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विवाहिता की हत्या के बाद शव खुर्दबुर्द, पति सहित तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कस्बा अजनाला के गांव चक्क डोगरा में एक विवाहिता की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मायके परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की सूचना न दी और न ही संस्कार संबंधी कोई जानकारी साझा की।
थाना अजनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर हिमांशु भगत ने बताया कि गुरमीत कौर की शिकायत पर उनके दामाद अवतार सिंह उर्फ काका, उसके पिता संतोख सिंह और मां रानी कौर के खिलाफ हत्या और शव छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका कश्मीर कौर (28) की सात साल पहले अवतार सिंह से शादी हुई थी। गुरमीत कौर ने बताया कि दामाद के पास स्थायी रोजगार नहीं था और वह कभी दिहाड़ी करता तो कभी पुराना सामान बेचता था। शादी के कुछ महीनों बाद से ही कश्मीर कौर को ससुराल में लगातार परेशान किया जाता रहा। कई बार मायके परिवार ससुराल जाकर बेटी की सुरक्षा के लिए समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


तीन साल से हो रही थी पिटाई
मां गुरमीत कौर ने बताया कि पिछले तीन साल से उनकी बेटी के साथ मारपीट होती रही और हाल ही में अवतार सिंह ने माफी भी मांगी थी। एक सप्ताह पहले कश्मीर कौर मायके भी आई थी, लेकिन ससुराल लौटने के बाद उसका कोई संपर्क नहीं रहा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें