फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्मचारियों की शिकायतें सुन कार्रवाई का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शनिवार को जेएसी की ओर से आयोजित जनरल कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता संजय टंडन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने यूटी प्रशासन के कर्मचारियों के प्रति अपनी एकजुटता दोहराई। कर्मचारियों ने पुराने लंबित लाभों की बहाली और नए नियमों के तहत लागू न हुई व्यवस्थाओं जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं। टंडन ने कहा कि ये चिंताएं वास्तविक हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के सामने इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और त्वरित समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। कर्मचारी विशेष रूप से छुट्टियों की कमी और कई जगहों पर एक साथ तैनाती जैसी समस्याओं से परेशान हैं। कॉन्फ्रेंस को सुरमुख सिंह, राजा राम, कमल कुमार, नरिंदर पाल सिंह, जगमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, राम सिंह, याद राम, राज कुमार, सुरिंदर पाल सिंह, बलबीर सिंह, हुकम सिंह, सतविंदर सिंह, रविंदर बिंदू, सुरिंदर शर्मा, बलविंदर सिंह पाबला, सरवन कुमार, संजय दूहन, छांगा सिंह, मामराज, रंजीत बिल्ला और लालजीत सहित कई यूनियन नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें