फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी के बाद जलालाबाद भी बनेगी हॉट सीट, बिट्टू होंगे सुखबीर के सामने

Mon, 16 Jan 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
विज्ञापन
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी के बाद अब डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का हलका जलालाबाद भी हॉट सीट बनने जा रहा है। कांग्रेस ने यहां से लुधियाना के युवा सांसद रवनीत बिट्टू को लड़ाने की तैयारी की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही लंबी से लड़ने का एलान कर चुके हैं। लंबी से कैप्टन और जलालाबाद से बिट्टू की उम्मीदवारी का एलान सोमवार को संभव है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल बार-बार अपनी रैलियों में एक ही आरोप लगाते रहे हैं कि कांग्रेस और शिअद मिले हुए हैं। उनका यही कहना था कि इसी वजह से यह लोग एक-दूसरे के खिलाफ नहीं लड़ते। केजरीवाल ने तो कैप्टन को जलालाबाद से लड़ने की चुनौती भी दे डाली थी। जवाब में कांग्रेस ने अपनी रणनीति रातों-रात बदली।

इसके साथ ही कैप्टन को लंबी और रवनीत बिट्टू को जलालाबाद से लड़ाने का फैसला किया गया। हालांकि पहले जलालाबाद से नवजोत सिद्धू को लड़ाने पर भी विचार किया गया, लेकिन अगर ऐन मौके पर रणनीति में बदलाव न हुआ तो रवनीत बिट्टू ही सुखबीर को चुनौती देंगे। जलालाबाद से आप पहले ही सांसद भगवंत मान को उम्मीदवार बना चुकी है। जबकि, लंबी से पार्टी ने दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें