फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पत्नी की हत्या कर यूपी ले गया था शव, वहां छोड़कर मोहाली आया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी निजामुद्दीन हत्या के बाद अपनी पत्नी के शव को किसी अस्पताल में ले जाने के बजाय प्राइवेट एंबुलेंस में सीधा यूपी अपने मूलगांव बिसरा ले गया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी निजामुद्दीन और उसकी पत्नी का घर यूपी में एक-दूसरे के गांव के पास ही है। शव को ले जाते समय निजामुद्दीन के साथ एंबुलेंस में उसकी मुस्लिम बिरादरी के लोग भी थे। लेकिन निजामुद्दीन पत्नी का शव अपने ससुर के घर छोड़कर वापस मोहाली आ गया था। मृतक मेहनाज के शव पर चोट के काफी निशान थे। निजामुद्दीन ने अपनी ससुराल में बताया था कि उसकी पत्नी मेहनाज ने चूहे मारने वाली दवा पीकर आत्महत्या कर ली थी। इस कारण उसकी मौत हुई है। इस पर ससुराल वालों को निजामुद्दीन पर शक हुआ क्योंकि मृतका के शव पर चोट के निशान थे। उन्होंने यूपी के अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया तो वहां हत्या करने की रिपोर्ट सामने आई। इसके बाद यूपी पुलिस ने मृतका के परिजनों के कहने पर मोहाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद सोहाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन


मोहाली में शमा ढाबा चलाता था आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी मोहाली में शमा नाम से ढाबा चलाता था और चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। शिकायतकर्ता आरोपी के ससुर मुन्ने ने बताया था कि दो मई को आरोपी ने उसे फोन किया और कहा था कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह अगले दिन मोहाली पहुंचे तो निजामुद्दीन एंबुलेंस में पत्नी का शव डालकर वहां से निकल रहा था। निजामुद्दीन वहां से सीधा 500 किलोमीटर दूर ससुराल के गांव पहुंचा और उनके घर के बाहर ही बेटी का शव छोड़कर वहां से वापस आ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें