मंदिर प्रबंधन के सदस्य दान में मिली राशि की गिनती करते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर- 30 स्थित श्री महाकाली मंदिर का दानपात्र खुला। इस दान पात्र में से ढाई लाख रुपये निकले। मंदिर का प्रबंधन दान से ही चलता है। 24 मार्च को लॉकडाउन के बाद से कोई भी भक्त मंदिर में नहीं गए। मंदिर में हर महीना एक लाख रुपये का खर्च है। इससे पहले दानपात्र दस जनवरी को खुला था। श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि पुजारियों के वेतन, पेंशन और इंश्योरेंस के अलावा बिजली पानी, सैनिटेशन और भगवान के भोग पर हर महीना एक लाख रुपये का खर्च आता है।