चंडीगढ़। खुड्डा अली शेर में एक व्यक्ति अपने घर में सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर लगवाने के बाद तय रेट से आधे रुपये देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि 10 हजार रुपये में कैमरा लगाने का रेट तय हुआ था, लेकिन काम पूरा होने के बाद उसे 5 हजार रुपये दिए गए। इतना ही नहीं आरोप है कि उस व्यक्ति ने पीड़ित को चोरी के केस में फंसाने की धमकी भी डाली। इसके बाद मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी।
सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेड क्वार्टर में दी शिकायत में पीड़ित संजय भाटिया ने बताया कि वह खुड्डा अली शेर निवासी है। वह सीसीटीवी कैमरा फिट करने का काम करता है। शिकायत में आरोप लगाया कि खुड्डा अली शेर निवासी बलबीर ने बीते 27 जुलाई को घर में दो सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर लगवाया। 10 हजार रुपये में रेट तय हुआ, लेकिन काम पूरा होने के बाद उसने 5 हजार दिया। अपने रुपये मांगने पर वह चोरी के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है, जिससे तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस को दी।