चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव के लिए बुधवार को नॉमिनेशन भरे गए थे। इसमें सत्थ यूनियन के अश्मीत सिंह और पुसू के सिद्धार्थ बूरा का नॉमिनेशन बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया था। दोनों संगठनों ने इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इनके समर्थक बुधवार दोपहर को ही धरने पर बैठ गए थे। उनका कहना था कि यदि उनके प्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं दी जाती तो वे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में ताला लगा देंगे। लगभग 12 घंटे प्रदर्शन करने के बाद रात 10 बजे पीयू प्रबंधन ने दोनों संगठनों के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी।