फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट एडवोकेट विकास मलिक गिरफ्तार, आज पेशी संभव

Sat, 13 Jul 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

एडवोकेट विकास मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि चंडीगढ़ पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने की है। मलिक पर यौन शोषण के भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विकास मलिक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रहे एडवोकेट विकास मलिक को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि चंडीगढ़ पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने की है। 

विज्ञापन


इससे पहले बार कौंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा विकास मलिक का लाइसेंस भी अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर चुकी है। हाईकोर्ट के एक वकील रंजीत सिंह पर हमले के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने एक जुलाई को विकास मलिक समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। विकास मलिक को चंडीगढ़ पुलिस शनिवार को जिला अदालत में पेश कर सकती है।

विकास मलिक पर हाईकोर्ट बार परिसर के सीसीटीवी  कैमरों की डीवीआर भी गायब करने के आरोप हैं। वहीं  मलिक यौन शोषण के आरोप भी झेल रहे हैं। हालांकि इन आरोपों को लेकर फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। मलिक से जुड़े मामलों पर  बार काउंसिल की अनुशासनात्मक कमेटी भी सुनवाई कर रही है। 
विज्ञापन


मारपीट के जिस मामले में एडवोकेट विकास मलिक  को गिरफ्तार किया गया है उसमें एडवोकेट रंजीत सिंह अपनी साथी अंजलि कुकर और दिनेश के साथ विकास मलिक के  ऑफिस में  हाईकोर्ट के आदेशों से जुड़े दस्ती समन के संबंध में गए थे जहां पर कथित तौर पर विकास मलिक और  उनके साथियों ने एडवोकेट रंजीत सिंह पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें