फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सलाहकार धर्मपाल बने सेवा का अधिकार आयोग के कार्यकारी आयुक्त, संभाला पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने मंगलवार को सेवा का अधिकार आयोग के कार्यकारी आयुक्त का पदभार संभाला। उन्हें ये पद आयोग के पूर्व आयुक्त केके जिंदल ने सौंपा। जिंदल 65 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद मंगलवार को आयोग के आयुक्त के पद से मुक्त हुए हैं।यूटी प्रशासन के कार्मिक विभाग की तरफ से सोमवार को सलाहकार धर्मपाल को कार्यकारी आयुक्त बनाने के आदेश जारी हुए थे। प्रशासन के अधिकारियों व यूटी सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि सलाहकार धर्मपाल सेवानिवृत्त होने के बाद इसी पद पर बैठेंगे। उन्होंने इसके लिए आवेदन भी किया हुआ है। बता दें कि सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त का पद सेवानिवृत्त होने के बाद आईएएस अधिकारी के लिए आरक्षित होता है। आयुक्त का कार्यकाल पांच साल का होता है। प्रशासन ने स्थाई आयुक्त की नियुक्ति के लिए वर्ष 2022 में ही प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए थे। बताया जा रहा है कि शहर के करीब 31 लोगों ने इस पद के लिए आवेदन दिया है, जिन का प्रस्ताव बनाकर यूटी प्रशासन की तरफ से केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें