फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों में शराब परोसनी है तो पढें गुड न्यूज

Fri, 02 Jan 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश में विवाह-शादियों के लिए शराब लाइसेंस के साथ ही भोजन पर लगने वाले एडवांस वैट को लेकर आम लोगों की परेशानी खत्म कर दी है।
विज्ञापन


अब एडवांस वैट की राशि शादी समारोह के बाद कैटर्स को जमा करवानी होगी। वीरवार को इस फैसले की जानकारी की गई। अभी तक आम लोगों के लिए शराब लाइसेंस बनवाना बड़ी दिक्कत वाला काम था, क्योंकि शादी समारोह से पहले करीब 50 से 70 हजार रुपये तक एडवांस वैट भोजन के लिए देना पड़ता था।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अब नए फैसले से लोगों को मैरिज पैलेसों में शादी या अन्य समारोहों के लिए केवल शराब लाइसेंस फीस दस हजार रुपये ही देनी पड़ेगी। शिअद व्यापार विंग के मालवा विंग-1 के अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला, मालवा विंग-2 के अध्यक्ष एनके शर्मा, मालवा विंग-3 के अध्यक्ष मदन लाल बग्गा और माझा जोन-4 के प्रधान चरनजीत सिंह चन्नी ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से 50 हजार समारोह होते हैं आयोजित

इस वक्त प्रदेश में 1700 मैरिज पैलेस हैं, जिनमें साल भर में 40 से 50 हजार समारोह होते हैं। जीरकपुर बेंक्वेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने इस फैसले का स्वागत ‌किया।

उन्होंने कहा कि पहले उन्हें काफी परेशानी होती थी। शादी समारोह से पहले करीब 50 से 70 हजार रुपये तक एडवांस वैट भोजन के लिए देना पड़ता था।

कारोबार पर भी असर पड़ रहा था। सरकार के इस फैसले से लोगों की परेशानी समाप्त होगी और सरकार को राजस्व का भी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें