फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन होगी ऑनलाइन, पीयू तैयार कर रहा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खाका ऐसा तैयार किया जा रहा है कि छात्रों व अभिभावकों को एडमिशन के लिए पीयू न आना पड़े। एडमिशन आदि ऑनलाइन हो जाएं, ऐसी योजना बन रही है। जून माह के आखिरी सप्ताह तक पीयू इस पूरे प्लान का खाका खींच देगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पीयू अभी तक परीक्षाएं नहीं आयोजित कर पाया। क्योंकि कोविड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और विद्यार्थियों को सुरक्षित रखना है। परीक्षाओं के बाद नया सत्र शुरू होगा। एडमिशन सभी कक्षाओं में किए जाएंगे। एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन फार्म से शुरू होकर काउंसिलिंग तक चलती है। विद्यार्थियों को आना पड़ता है। तमाम विद्यार्थियों के साथ हर साल उनके अभिभावक भी आते हैं लेकिन इस बार माहौल अलग है। कोरोना का प्रकोप है। ऐसे में छात्रों को बुलाने में ही पीयू हिचक रहा है।
नई एडमिशन पर किया जा रहा फोकस
सूत्रों का कहना है कि इस बार शायद ही छात्रों को पीयू बुलाए। ऑनलाइन ही एडमिशन होंगे और काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी कुछ ऐसी ही होगी। पीयू नए एडमिशन पर फोकस कर रहा है ताकि सीटें खाली न रह जाएं। इसके लिए सभी विभागों के चेयरपर्सन आदि को भी निर्देश दिए हैं कि वह भी प्लान तैयार कर लें ताकि कोई कमी न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें