चंडीगढ़। शहर के 42 सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल सोमवार को शुरू किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी काउंसलिंग में 2185 खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया करवाई जा रही है। पोर्टल पर हर स्कूल में विभिन्न विषयों में खाली सीटों की जानकारी के साथ दाखिला प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार दाखिले के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://nltchd.info/ut2022n/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 42 सरकारी स्कूलों में चार स्ट्रीम में 2185 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया करवाई जा रही है। इसमें विज्ञान में 466, कॉमर्स में 195, ह्यूमैनिटिज में 1080 और वोकेशनल में 444 सीटें खाली है। शहर के 42 सरकारी स्कूलों में इस बार ग्यारहवीं की 13570 सीटें हैं। इसमें 3080 विज्ञान, 1980 कॉमर्स, 6780 ह्यूमैनिटिज और 1790 वोकेशनल कोर्स की हैं। कुल 39 स्कूल को-एड और तीन लड़कियों के स्कूल हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने के कारण इस बार ग्यारहवीं कक्षा में सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
ये रहेगा दाखिला कार्यक्रम
15 सितंबर, शाम 5 बजे तक : दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
17 से 18 सितंबर : ऑब्जेक्शन भरने की अंतिम तिथि
21 सितंबर, दोपहर 12 बजे : स्कूल और विषय अलॉटमेंट की लिस्ट
21 सितंबर से 23 सितंबर तक : ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तिथि
23 सितंबर : कक्षाओं की शुरुआत
मदद के लिए इन हेल्पलाइन पर करें फोन
स्कूल प्राचार्य फोन नंबर
जीएमएसएसएस-10 - जैसमीन जोष - 0172-2740146
जीजीएमएसएसएस-18 - राजबाला - 0172-2700237
जीएमएसएसएस-28 - रेणु शर्मा - 0172-2679015
जीएमएसएसएस-35 - देवेंद्र सिंह - 0172- 2676006