फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक के जरिए बीटेक-बीआर्क की 506 खाली सीटों पर दोबारा शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित स्पेशल काउंसलिंग के लिए वीरवार तक उम्मीदवार खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ज्वाइंट एडमिशन कमेटी चंडीगढ़ की ओर से शहर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में 506 खाली सीटों की सूची जैक की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन

अगर पहली स्पेशल काउंसलिंग के बाद कोई सीट खाली रहती है तो 18 अक्तूबर को दूसरी स्पेशल काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी। जैक के जरिए विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और बीटेक में दाखिला जेईई-मेन्स और बारहवीं के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। वहीं मेरिट के आधार पर ही कॉलेजों में सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
इन पांच संस्थानों में मिलेगा दाखिला
जैक के जरिए पांच संस्थानों डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग (डॉ. एसएसबीयूआईसीईटी), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) पंजाब यूनिवर्सिटी, पीयू होशियारपुर रिजनल सेंटर के यूआईईटी, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) में उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच संस्थानों में बीटेक-बीऑर्क की 506 सीट खाली
- संस्थान कोर्स बीई/बीआर्क - खाली सीट
- सीसीए - बीआर्क - 10
- सीसीईटी-26 - सिविल इंजीनियरिंग - 45
- सीसीईटी-26 - कंप्यूटर साइंस - 08
- सीसीईटी-26 - इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन - 20
- सीसीईटी-26 - मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 24
- यूआईसीईटी - केमिकल - 25
- यूआईसीईटी - फूड टेक्नोलॉजी - 30
- यूआईसीईटी - केमिकल व एमबीए - 31
- यूआईईटी पीयू - बायोटैक - 52
- यूआईईटी पीयू - कंप्यूटर साइंस - 21
- यूआईईटी पीयू - इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स - 26
- यूआईईटी पीयू - इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन - 26
- यूआईईटी पीयू - आईटी - 20
- यूआईईटी पीयू - मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 22
- यूआईईटी रिजनल सेंटर - कंप्यूटर साइंस - 23
- यूआईईटी रिजनल सेंटर - इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन -43
- यूआईईटी रिजनल सेंटर - आईटी - 30
- यूआईईटी रिजनल सेंटर - मैकेनिकल - 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें