फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निकल खराबी के चलते 11वीं का दाखिला पांच घंटे बाद ऑनलाइन हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 11वीं साइंस, आर्ट्स, कॉर्म्स और स्किल कोर्सेज के लिए शहर के 40 सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार को शुरू हो गई। इस बार रजिस्ट्रेशन के साथ दस्तावेज भी ऑनलाइन ही अपलोड करने हैं, लेकिन पहले दिन टेक्निकल खराबी के कारण वेबसाइट 11 बजे के बजाय पांच घंटे बाद 4 बजे चलनी शुरू हुई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बताया कि पहले शाम चार बजे से सात बजे तक 2800 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन की। शिक्षा निदेशक रूबिन्दर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि टेक्निकल खराबी के कारण पहले दिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन देरी से शुरू हुई। इसके बावजूद सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले के लिए काफी अच्छा रिस्पांस मिला। विद्यार्थियों को अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या आती है तो शिक्षा विभाग ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके साथ ही 20 सरकारी स्कूलों में हेल्पडेस्क बनाई है। विद्यार्थियों या परिजनों को स्कूल जाने से पहले प्रॉस्पेक्ट्स में हेल्पडेस्क के दिए गए नंबर पर कॉल करके स्लॉट बुक करना पड़ेगा। कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए बिना अप्वाइंटमेंट के उन्हें स्कूल में नहीं आने दिया जाएगा। इसके साथ स्कूल का दौरा करने वाले सदस्य को मास्क पहनना और कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें