फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी स्कूल में नहीं मिल रहा दाखिला, संकट में बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेटे को निजी स्कूल में पढ़ाने की मेरी क्षमता नहीं है और सरकारी स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा है। क्या मेरा बेटा बिना पढ़ाई किए रह जाएगा ? यह प्रश्न उठाया मलोया स्मॉल फ्लैट कॉलोनी के निवासी अनिल कुमार ने। मलोया, हल्लोमाजरा और शहर के पैरिफेरी के स्कूलों में जगह और स्टाफ की कमी की दलील देकर बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। एक ओर प्रशासन शिक्षा के अधिकार की बात करता है और दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों को दाखिला नहीं दे रहा है। अनिल कुमार ने बताया कि बेटे का दाखिला करवाने के लिए सोमवार को मलोया आरसी 2 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में गए थे। स्कूल में अध्यापक ने कक्षा में सीट न होने का कहकर दाखिला देने से इनकार कर दिया। अनिल ने अध्यापक से अनुग्रह करना चाहा तो उन्हें कहा गया कि शिक्षा विभाग से बच्चों के दाखिला न करने के निर्देश मिले हैं। अनिल नवंबर 2022 में भी बेटे के दाखिले के लिए स्कूल गए थे। तब उन्हें अप्रैल में आने को कहा गया था और अब कहा जा रहा है कि सीटें पूरी हो चुकी हैं। दाखिले के लिए वह आरसी 1 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गए तो वहां भी यही हाल थे। शिक्षकों की कमी होने से दाखिले से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन



स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण नहीं मिला दाखिला
हल्लोमाजरा निवासी अरविंद सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को उनके क्षेत्र के बच्चों का स्कूल में दाखिला न होने पर पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने बताया उनके क्षेत्र के करीब 50 बच्चों को स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण दाखिला नहीं मिल पाया है। इससे पहले 11वीं के दाखिले के लिए भी परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस पर प्रशासक ने पॉलिसी बनाने को कहा था। परंतु अभी तक उस पॉलिसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

स्कूल से निराश लौट रहे परिजन
मलोया निवासी गुरदेव ने अपने क्षेत्र के बच्चों को जीएमएचएस-आरसी 2 और जीएमएसएसएस-आरसी 1 में दाखिला न मिलने पर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग और स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया कि उनके एरिया में स्कूल में सीट न होने का कहकर अभिभावकों को वापस भेजा जा रहा है। जीएमएसएसएस की प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें स्कूल शिक्षा निदेशक से निर्देश मिले हैं कि अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों का दाखिला नहीं किया जाएगा और न ही नए सेक्शन बनेंगे। कोई भी परेशानी होने पर अभिभावक सेक्टर-9 में डीएसई के पास जाकर शिकायत कर सकते हैं। गुरदेव ने बताया कि अगर शिक्षा विभाग का यही रवैया रहा तो स्कूल के सामने सोमवार को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें