फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर डैशबोर्ड को किया लांच, केंद्र की योजनाओं पर रखेगा नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ‘एडमिनिस्ट्रेटर डैशबोर्ड चंडीगढ़’ वेबसाइट को लांच किया। इस वेबसाइट पर चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभाग केंद्र सरकार की योजनाओं में अपनी प्रगति और उपलब्धियों का डाटा अपटेड करेंगे। वेबसाइट को एनआईसी द्वारा डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन के विभागों की तरफ से डाटा अपडेट करने के बाद सारी जानकारी प्रशासन के वित्त विभाग के पास जाएगी। वित्त विभाग उन आंकड़ों की वेरिफिकेशन करेगा। इसके बाद वह आंकड़े वेबसाइट पर दिखने लगेंगे। यह वेबसाइट केंद्रीय डैशबोर्ड के साथ लिंक होगी, जिससे उक्त आंकड़े केंद्र सरकार की मुख्य वेबसाइट पर भी नजर आएंगे। मंगलवार को इस वेबसाइट के लांच होने से प्रशासन के विभिन्न विभागों को काफी सहूलियत हो जाएगी क्योंकि उन्हें सभी विभागों के आंकड़ों की जानकारी एक ही वेबसाइट पर मिल सकेगी। आने वाले दिनों में यह वेबसाइट चंडीगढ़ प्रशासन के लिए डाटा इन्फार्मेशन सेंटर का काम करेगी। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा, वित्त सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें