फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासक ने किया नशा मुक्त औद्योगिक क्षेत्र अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-1 और फेज-2 की औद्योगिक इकाइयों पर लगाए जाएंगे जागरूकता स्टिकर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने के लिए लघु उद्योग भारती की चंडीगढ़ इकाई ने विशेष अभियान शुरू किया। वीरवार को लोक भवन में राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने संगठन के अध्यक्ष अवी भसीन के साथ जागरूकता स्टिकर का अनावरण कर अभियान का शुभारंभ किया। खास बात रही कि अवी भसीन ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए नशामुक्ति का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 की इकाइयों पर स्टिकर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से उद्योगपतियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। अवी भसीन ने कहा कि उद्योगों की जिम्मेदारी आर्थिक विकास के साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना भी है। उन्होंने राज्यपाल का आभार जताया। समारोह में सुनील कुमार, मनीष निगम, संदीप चुग, अक्षय चुग और जरनैल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें