फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दो नए पुलिस स्टेशन: कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, प्रशासक कटारिया ने किया शिलान्यास

Tue, 27 Jan 2026 03:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

चंडीगढ़ के आईटी पार्क पुलिस थाना और मौलीजागरां में बनने वाले पुलिस थानों के भवनों का प्रशासक गुलाब चंड कटारिया ने शिलान्यास किया है। प्रशासक कटारिया ने कहा कि इन दोनों नए पुलिस थानों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम जनता को पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन के नए भवनों का शिलान्यास करते प्रशासक कटारिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को आईटी पार्क पुलिस थाना और मौलीजागरां में बनने वाले पुलिस थाना के नए भवनों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना भवन निर्माण की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि इन दोनों नए पुलिस थानों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम जनता को पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की बढ़ी हुई उपस्थिति से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी भय के अपना जीवन यापन कर सकें। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये नए थाना भवन पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पांच समाजसेवियों को प्रशासक द्वारा सम्मानित भी किया गया। प्रशासक ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोग समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गवर्नर ने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस बल आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी  संख्या में उपस्थित रहे। भारी बरसात के बीच चंडीगढ़ प्रशासन को इस कार्यक्रम को करना पड़ा कार्यक्रम हाल की सफल रहा लेकिन सड़क पर कीचड़ और दलदल के कारण सभी प्रशासनिक अधिकारियों और आए हुए लोगों को काफी आसुविधा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें