फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भिखारियों पर प्रशासन की सख्ती... चार को पकड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल पर लगे भिक्षावृत्ति के दाग को धोने के लिए यूटी प्रशासन ने 21 से 28 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रशासन के आदेशानुसार पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से भीख मांगते हुए चार लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ सेक्टर-17 थाने में हरियाणा भिखारी अधिनियम 1971 की धारा-3 के तहत मामला दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस ने मोहाली के नाडा रोड नयागांव निवासी जगन पासवान (36) को एससीओ नंबर-47 के पास से बीती मंगलवार को भीख मांगते गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हरियाणा भिखारी अधिनियम 1971 की धारा 03 के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया और भविष्य में दोबारा भीख नहीं मांगने के लिए भी जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के तहसील चंदावास चित्तौड़ा के सतियों की ढाणी निवासी केशरा (49) को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास से भीख मांगते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की सुबूत के तौर पर वीडियोग्राफी की और बाद में उसे वहीं पकड़ लिया। बाकायदा इन दोनों कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ प्रशासनिक कर्मियों की टीम भी मौजूद थी। इसके बाद उसके खिलाफ भी प्रशासनिक आदेशानुसार सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। तीसरे मामले में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गांव श्यामोता नीदरडा निवासी सोनारायन (48) को भीख मांगते हुए हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मौलीजागरां थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, शिव मंदिर मनीमाजरा निवासी पन्ना लाल (45) को शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट से भीख मांगते हुए गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ आईटी पार्क थाने में दर्ज किया गया है। इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें