चंडीगढ़। समाज कल्याण विभाग की ओर से भीख मांगने वाले बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एक माह में 18 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके लिए विभाग ने दो टीमों का गठन किया है।
भीख मांगने और सामान बेचने की श्रेणी के तहत रेस्क्यू किए गए 18 बच्चों में 13 लड़के और 5 लड़कियां हैं। उनमें से अधिकांश 14 वर्ष से कम आयु के हैं। बचाए गए सभी बच्चों को किशोर न्याय के तहत स्नेहालय में रखा गया है। यहां बच्चों को शिक्षा व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। ड्राइव के दौरान यह देखा गया कि 16 बच्चे पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर के जबकि दो बच्चे चंडीगढ़ के निवासी हैं। समाज कल्याण विभाग की अधिकारी नितिका पवार ने बताया कि रेस्क्यू टीम सभी प्रमुख हॉट स्पॉट पर भीख मांगने की गतिविधियों पर नजर रखेगी।