फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर गाड़ी चला रहे हैं तो सावधान, पढ़ें फरमान

Sun, 20 Dec 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर हाई स्पीड वाहनों के चलते हो रहे हादसों के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए जारी किया नया फरमान पढ़ें। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से बनाए गए 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड पर हो रहे हादसों के बाद प्रशासन जाग गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने हरकत में आकर हादसों को रोकने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। इसके तहत एक तरफ जहां एयरपोर्ट रोड पर अब रोड सेफ्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। वहीं, अब रोड पर चलने वाले वाहनों की स्पीड लिमिट तय कर दी है।

सड़क पर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक तेज कोई भी वाहन नहीं चल पाएगा। जल्द ही प्रशासन की ओर से इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद जो लोग नियम तोड़ते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। इसमें चालान व जुर्माने का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सितंबर-2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव झयूरेहड़ी में बनाए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। तब से एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक अधिक चलना शुरू हो गया है। वहीं, उसके बाद से सड़क पर हादसे लगातार बढ़ रहे थे। करीब चार लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसके अलावा कई लोग अब भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस दौरान सामने आया कि अधिकतर हादसे अधिक स्पीड के कारण हो रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने उक्त सड़क पर स्पीड लिमिट निर्धारित की है। वाहनों के आकार को बनावट के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

उसी हिसाब से वाहनों की स्पीड लिमिट तय की गई है। वहीं, स्पीड लिमिट वाले बोर्ड भी पूरे रोड पर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा रोड पर जहां गांवों या लोगों के घरों की तरफ रास्ते जाते हैं। उससे पहले स्पीड ब्रेकर भी स्थापित किए गए हैं। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

रात को सड़क खुद दिखाएगी रास्ता
एयरपोर्ट रोड पर रात के समय गाड़ी ड्राइव करने वालों को अब परेशानी नहीं आएगी। पूरी सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। जो रोशनी पड़ने पर चमकेंगे। इसके अलावा पूरे रोड पर लाइनिंग का इंतजाम किया गया है। ताकि धुंध की स्थिति में वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।

आईआईएसईआर पर बनाया राउंड अबाउट
एयरपोर्ट रोड पर आईआईएसईआर पर ट्रैफिक लाइट होने के बावजूद भी सड़क हादसों का डर बना रहता था। इसलिए प्रशासन ने अब वहां पर सड़क के मध्य में एक चौक बनाया है। जहां से ट्रैफिककर्मी यातायात को कंट्रोल करेंगे।

ऐसे तय की गई है स्पीड लिमिट
लाइट ट्रांसपोर्ट व्हीकल----60
हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल------50
टू व्हीलर------------------45

बिना चंडीगढ़ गए पहुचेंगे जीरकपुर
एयरपोर्ट रोड जब एक तरफ खरड़ और दूसरी तरफ जीरकपुर में एनएच-73 से जुड़ जाएगा। तो हिमाचल, पंजाब व जेएंडके लोग चंडीगढ़ जाए बिना ही सीधे जीरकपुर पहुंचेंगे। इसी तरह दूसरी से आने वालों को चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। इससे चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक का फ्लो कम होगा। वहीं, सड़क हादसों पर भी ब्रेक लगेगी।

राम चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक, मोहाली ने बताया कि रोड पर स्पीड लिमिट तय कर दी गई है। इस संबंधी गमाडा की तरफ से बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि वह अपनी खुद की और सड़क पर चलने वाले लोगों की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखें। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें