यूटी प्रशासन ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील करने का फैसला लिया है। हालांकि इस कोविड केयर सेंटर में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पहले यह सुविधा जेम्स होटल में थी लेकिन अब वहां से इस केयर सेंटर को पीयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में शिफ्ट किया जा रहा है।
कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर व नर्स जीएमसीएच-16 की तरफ से भेजे जाएंगे। जीएमसीएच-16 ही हॉस्टल में सैनिटाइजेशन आदि का काम देखेगा। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पर एंबुलेंस मुहैया कराने की जिम्मेदारी होगी, जबकि खाना जीएमसीएच-32 से आएगा। मरीजों से पैसा पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा ही लिया किया जाएगा, जिसे बाद में कोविड केयर फंड में जमा करा दिया जाएगा।