फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन शहर में इलेक्ट्रिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट लाने की तैयारी कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहरवासी विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए बहुत ही कम दामों पर इलेक्ट्रिक बाइक रेंट पर ले सकेंगे और फिर अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद उस बाइक को कंपनी के दूसरे स्टेशन पर छोड़ सकते हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे सड़कों से कारों की संख्या कम होगी, साथ ही पाल्यूशन भी घटेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन कंपनियों की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर एडवाइजर मनोज परिदा को एक प्रजेंटेशन भी दिया गया है। कंपनी की तरफ से दिए गए प्रेजेंटेशन के अनुसार लोग किसी भी स्टेशन से न्यूनतम 20 रुपये देकर बाइक को रेंट पर ले सकेंगे। इसके लिए कंपनी चालक के दस्तावेजों की भी जांच करेगी। इनकी देखरेख का जिम्मा कंपनी का ही होगा। प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी दिलचस्पी भी दिखाई है। प्रजेंटेशन के बाद एडवाइजर की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर स्टडी के लिए हरी झंडी दे दी गई है। अब कंपनी की तरफ से शहर का सर्वे किया जा रहा है। वह उन स्थानों का चयन कर रहे हैं, जहां पर इलेक्ट्रिक बाइक शेयरिंग के लिए स्टैंड बनाए जाने हैं।
इन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
शहर में इलेक्ट्रिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट चलाने के लिए तीन कंपनियों जिनमें वोगो, बाउंस और एक दिल्ली की कंपनी ने दिलचस्पी दिखाई है। वर्तमान में कंपनी शहर में स्टैंड बनाने के लिए जगह और उपभोक्ता की संख्या को लेकर सर्वे कर रही है। प्रशासन शुरू में कंपनी को मजबूती देने के लिए कई तरह की रियायत देगा। इसके बाद जब कंपनी शहर में रेवेन्यू कमाने लगेगी तो उसके बाद प्रशासन को भी आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें