चंडीगढ़। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वीरवार को आ गई। रिपोर्ट में वाई पूरण कुमार की मौत गोली लगने से बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या ही बताई गई है। पुलिस ने जांच के लिए विसरा सेक्टर-36 में सीएफएसएल भेज दिया गया है। सीएफएसएल रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। विसरा जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आत्महत्या से पहले उन्होंने क्या खाया-पिया था या फिर आत्महत्या के लिए क्या कोई दूसरा रास्ता भी अपनाया था। एसआईटी ने हरियाणा सचिवालय और हरियाणा पुलिस से उन शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड लिया है, जिसे एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने आत्महत्या से पहले 8 पेज का फाइनल नोट में लिखा था। एसआईटी इसकी जांच में जुटी है।