चंडीगढ़ । एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में रविवार देर रात सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में एसआईटी चीफ पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कई घंटे लंबी बैठक चली। बैठक में जांच से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्यालय परिसर में पुलिस अफसरों की कई गाड़ियां तैनात रहीं। सूत्रों ने बताया जांच टीम रोहतक में संबंधित थाना भी पहुंची जहां केस से जुड़ा रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। एसआईटी अब घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है। सूत्रों का दावा है कि टीम जल्द ही रोहतक में केस दर्ज करवाने वाले शराब कारोबारी से पूछताछ कर सकती है। संवाद