पंजाबी कुड़ी मनरीत कौर (सिंपी सिंह) का कहना है कि पहली बार किसी फिल्म में इमरान हाशमी को एक लड़की से डरते देखा गया है। मनरीत और इमरान फिल्म ‘नो मैन्स लैंड’ में एक साथ काम कर रहे हैं।
मनरीत उसमें एक डिटेक्टिव का रोल निभा रहीं हैं। कभी वे नर्स बनती हैं तो कभी मुस्लिम लड़की। इस फिल्म में इमरान उनसे डरते हैं और उनसे छिपने की कोशिश करते हैं। जिओनी कंपनी के लेटेस्ट मोबाइल की लांचिंग करने पहुंची मनरीत ने बताया कि ‘नो मैन्स लैंड’ फिल्म साल 2015 में रिलीज होगी। वे अमीषा पटेल की फिल्म में ‘देसी मैजिक’ में भी काम कर रही हैं। उसमें वे अमीषा पटेल की बहन का किरदार निभा रही हैं। साढ़े तीन साल के कैरियर में मनरीत ने पंजाबी, मराठी, वालीवुड और हालीवुड की फिल्मों में काम किया है।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्मों में जाने से पहले उन्होंने थियेटर में काफी पसीना बहाया है। उसके बार विज्ञापन की दुनिया में एंट्री हुई। एक कार कंपनी के विज्ञापन में वे आर माधवन के साथ दिखीं थीं।
उसके बाद उनकी पंजाबी फिल्मों में एंट्री हुई। सिंपी की प्रमुख पंजाबी फिल्में हैं लकी की अनलकी स्टोरी, जट्ट इन मूड और यारा दा केचअप। मराठी फिल्म ‘जय महाराष्ट्रा ढाबा बठिंडा’ में उन्होंने बेहतरीन काम किया। वे हालीवुड मूवी वेस्ट इज बेस्ट में भी काम कर चुकी हैं।
पेरेंट्स को देखने बाद सोच लिया था डाक्टर नहीं बनना
मनरीत ने बताया कि उनके घर के सभी सदस्य डाक्टर हैं। मां गाइनेकोलॉजिस्ट हैं, जबकि पिता आई सर्जन। भाई व भाभी भी डाक्टर हैं।
उनका कहना है कि घर के सभी लोग इतने बिजी रहते हैं कि कई दिनों तक वह आपस में बात तक नहीं कर पाते। इतना बिजी शेड्यूल देखने के बाद तय कर लिया था कि भविष्य में डाक्टर नहीं बनना है। फिल्मों में काम करने के लिए घर के सभी सदस्यों ने सपोर्ट किया। उन्होंने बताया कि वे फिल्मों में रिपोर्टर के किरदार को निभाना चाहती हैं।