फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला का पर्स छीनकर एक्टिवा सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खरीदारी करके घर लौट रही महिला का पर्स छीनकर एक्टिवा सवार फरार हो गया। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-37 निवासी नीना भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार 11 सितंबर को घर से सेक्टर-37 मार्केट में खरीदारी करने गई थी। आते वक्त जैसे ही वह कृष्ण चार्ट की दुकान के सामने से सड़क पार करने लगी तो रूमाल बांधे एक लड़का एक्टिवा पर आया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में एक काले रंग का आईफोन और पांच हजार रुपये नगद समेत अन्य दस्तावेज मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें