फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट आया तो टीचरों की नौकरी पर संकट

Sun, 11 May 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं कक्षा के रिजल्ट में जिन टीचरों का रिजल्ट 20 फीसदी से कम रहा होगा। शिक्षा विभाग द्वारा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टीचरों के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई इसके अलावा जरूरत पड़ी तो ट्रांसफर तक किए जाएंगे। यह जानकारी रविवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए दी।

शिक्षामंत्री ने बताया कि जल्दी ही राज्य के सभी जिलों के डीईओ से स्कूल वाइज प्रत्येक टीचर का रिजल्ट मंगवाया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट की स्टडी की जाएगी। जिस टीचर का रिजल्ट खराब रहेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मलूका ने साफ किया है कि कम रिजल्ट वाले किसी भी टीचर को बक्शा नहीं जाएगा। क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा टीचरों को कमी नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के पास प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

यह टीचरों और विद्यार्थियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इतना ही नहीं जिस छात्रा ने पूरे राज्य में टॉप किया है वह भी सरकारी स्कूल की ही छात्रा है। इसके अलावा वह लड़की टेबल टैनिस की खिलाड़ी भी है। नेशनल स्तर पर कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन


मेरीटोरियस स्कूल इसी सेशन में होंगे शुरू
शिक्षामंत्री ने बताया कि दसवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने के के लिए सरकार मेरीटोरियस स्कूल बना रही है।

मोहाली समेत पूरे राज्य में छह स्कूल बन रहे हैं। स्कूलों की बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही टीचर भर्ती करने संबंधी प्रक्रिया भी सरकार ने शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इसी सेशन में स्कूल शुरू हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें