फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्किंग में फर्नीचर रखने पर 15 दुकानों पर कार्रवाई, सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना फर्नीचर मार्केट में दुकानों के बाहर पार्किंग क्षेत्र में फर्नीचर और अन्य सामान रखने वाले करीब 15 दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने सोमवार शाम कार्रवाई की। परिषद की टीम ने पार्किंग में रखा सामान जब्त कर लिया और दुकानदारों को दोबारा सामान न रखने की हिदायत दी। नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले दुकानदारों को नोटिस जारी कर पार्किंग क्षेत्र खाली रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पार्किंग में सामान रखने की शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को कार्रवाई की गई। नगर परिषद के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने भी कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर दुकानदारों से पार्किंग खाली रखने की अपील की थी। अधिकारियों ने कहा कि पार्किंग क्षेत्र का इस्तेमाल केवल वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाना चाहिए। सामान रखने से लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर विपिन और एनफोर्समेंट विंग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें