फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसीएस अनुराग अग्रवाल बने भिवानी जिले के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वास्तुकला और सिंचाई एवं जल संसाधन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा भिवानी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के स्थान पर यह कार्य देखेंगे। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार वे जिले की 25 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे सतर्कता मामलों, सेवा का अधिकार अधिनियम में परिकल्पित सेवा प्रदायगी तंत्र के प्रभाव और कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों के कामकाज के मापदंडों और करों, जीएसटी आदि के संबंध में डीईटीसी को पेश आने वाली बाधाओं की व्यापक समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें