चंडीगढ़। चैंपियंस कॉर्पोरेट क्रिकेट ट्रॉफी के मुकाबले में एचीवर्स इलेवन की टीम ने चंडीगढ़ इलेवन को 53 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए एचीवर्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाए। विशाल ने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके शामिल रहे। दमनप्रीत ने 23 रन और मनोज ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पंकज ने 29 रन देकर 2 विकेट, मयंक और अश्विनी ने एक-एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ इलेवन की पूरी टीम 17.2 ओवर में 85 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से शुभम और मयंक ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एचीवर्स इलेवन की ओर से दीपक ने 14 रन देकर 3 विकेट और विशाल ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।