वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपी विकास बराला और आशीष कुमार को 25 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को पुलिस दोनों आरोपियों को जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इससे पहले थाना पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के दोनों वीरवार रात दोनों आरोपियों को साथ लेकर क्राइम सीन को रिक्रिएट करवाया था। पुलिस दोनों आरोपियों को कार से उसी रास्ते ले गई, जहां वारदात वाले दिन दोनों वर्णिका के पीछे पीछे गए थे। देर रात हुए सीन रिक्रिएट के दौरान पुलिस ने मीडिया को देख दोनों आरोपियों का चेहरा छिपाए रखा।
Chandigarh stalking case: Accused Vikas Barala and Ashish sent to Judicial Custody till August 25.
— ANI (@ANI) August 12, 2017