फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूटी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मंदिर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीरवार को कोर्ट में पेश कर मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे अंबाला जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान सुल्तानपुर निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-44 डी निवासी जतिन कुमार ने बताया था कि वह चंडीगढ़ का रहने वाला है। उनकी परचून की दुकान है। वह 26 फरवरी को महादेव शिव मंदिर में पूजा करने गया था, जहां उसने स्कूटी को पार्किंग के सामने खड़ा किया था। वापस आया तो स्कूटी गायब मिली। पीड़ित की शिकायत पर थाना मनसा देवी में वाहन चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सकेतड़ी शिव मंदिर से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें