फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में उपचार कराने आए व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई उपचार कराने आए एक व्यक्ति के जेब से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को सेक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब शिकायतकर्ता मेन गेट के पास मौजूद पार्क में रात के वक्त सो रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धनास के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ काली (26) के तौर पर हुई है। अंबाला की रहने वाले सुमित में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआई में उपचार कराने के लिए चंडीगढ़ आया हुआ था। अस्पताल में सेक्टर- 12 पीजीआई के मेन गेट के पास पार्क में 25-26 मई की रात वाह सोया हुआ था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब में पड़ा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। मामले में सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनास के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ काली 26 को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें